भगवान आदिनाथ की जयंती से प्रारंभ हुई महावीर धार्मिक प्रतियोगिता के परिणाम पिछले दिनों घोषित किए गए। इसमें चौथे दिन विजेता रही मंजू राजेश अजमेरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता श्रीफल जैन न्यूज की ओर से संयोजित थी। इंदौर से पढ़िए, हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…
इंदौर। भगवान आदिनाथ की जयंती से प्रारंभ हुई महावीर धार्मिक प्रतियोगिता के परिणाम पिछले दिनों घोषित किए गए। महावीर जन्म कल्याण उत्सव तक चलने वाली 13 दिवसीय महावीर धार्मिक प्रतियोगिता श्रीफल जैन न्यूज़ की ओर से संयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन तीन सवाल पूछे जाते थे। जिनके सही जबाव देने होते थे। यह प्रतियोगिता ऑन लाइन हुई थी। इसमें सहभागिता करने वाले समाजजनों में से विजेताओं को श्रीफल जैन न्यूज ने सभी विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह विगत दिनों आयोजित किया।
इसमें प्रतियोगिता के चौथे दिन विजेता रही मंजू राजेश अजमेरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने यह पुरस्कार मंजू अजमेरा को प्रदान किया। दिगंबर जैन समाज की ओर से विजेता मंजू राजेश अजमेरा को बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की है।













Add Comment