समाचार

यूपीएससी में अंशिका जैन की 278वीं रैंक: कड़ी मेहनत और लगन से मिली सफलता 


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अंशिका जैन ने 278वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से जैन समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंशिका, सोनिका जैन और संजय जैन की सुपुत्री हैं। अम्बाह से पढ़िए अजय जैन की यह खबर…


अम्बाह। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अंशिका जैन ने 278वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से जैन समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंशिका, सोनिका जैन और संजय जैन की सुपुत्री हैं। उनके पिता संजय जैन दिल्ली स्थित इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पाेरेशन में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अंशिका, वरिष्ठ समाजसेवी शशि कमलेश जैन सीए की बहू बनने जा रही हैं। वह गुड़गांव निवासी सीए कनिष्क जैन (प्रिंस) की मंगेतर हैं। अंशिका की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय का परिणाम है।

यह समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही है। इस उपलब्धि पर दिगम्बर जैन समाज, अंबाह के पूर्व नपा अध्यक्ष जिनेश जैन, सुदीप जैन गुड़गांव, अशोक जैन एडवोकेट, अरुण जैन पूर्व पार्षद, महेशचंद जैन एमपीईबी, मृदला जैन, सरस जैन आदि ने अंशिका को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page