समाचार

धूमधाम से मनाई महावीर जयंती निकाली भव्य शोभायात्रा: सामूहिक अभिषेक शांतिधारा, विशेष संगीतमय पूजा हुई


श्री दिगंबर जैन मंदिर लार में 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती भक्ति भाव श्रद्धा से मनाई गई। जैन सुमति कला मंडल एवं पाठशाला के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। सामूहिक अभिषेक शांतिधारा एवं विशेष संगीतमय पूजा-अर्चना हुई। टीकमगढ़ से पढ़िए यह खबर…


टीकमगढ़। निकटवर्ती स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर लार में गुरुवार को वर्तमान जिनशासन नायक 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती बड़े ही भक्ति भाव श्रद्धा से मनाई गई। सुबह 5 बजे जैन सुमति कला मंडल एवं पाठशाला के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। सामूहिक अभिषेक शांतिधारा एवं विशेष संगीतमय पूजा-अर्चना के साथ महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में बधाई गीत गाए। जैन परिवारों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश जैन ने सभी को भगवान महावीर के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन समाज, देश और दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

जैन मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची। इस शोभायात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। महिला मंडल एवं बालिका मंडल का गरबा नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। जगह-जगह पड़ना बिछाकर श्रीजी की मंगल आरती उतारी गई। जैन सुमति कला मंडल के भजनों पर श्रद्धालुओं द्वारा खूब नृत्य किया। कार्यक्रम में पंडित कमलकुमार शास्त्री, राजेश जैन, अरविंद्र सेठ, मयंक दीपू, वीरेंद्र जैन, दिनेश जैन शिक्षक, पुष्पेंद्र जैन, गौरभ सिंघई, भरत जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page