समाचार

शोभायात्रा में उमड़ा जैनसमाज बच्चों ने भी की भक्ति: झंडारोहण से हुआ महोत्सव का आरंभ 


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जैन वीर मण्डल के तत्वावधान में मनाया गया। जन्म कल्याण के दिन इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी जिनालयों में प्रातः 7 बजे अभिषेक और शांति धारा, पूजन किया गया। जिलेे की सबसेे बड़ी पदमासन प्रतिमा का कलशाभिषेेक शांतिधारा की गई। कुचामनसिटी से पढ़िए सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामनसिटी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जैन वीर मण्डल के तत्वावधान में मनाया गया। जन्म कल्याण के दिन इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी जिनालयों में प्रातः 7 बजे अभिषेक और शांति धारा, पूजन किया गया। श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर डिडवाना रोड पर मूलनायक भगवान महावीर की जिलेे की सबसेे बड़ी पदमासन प्रतिमा का कलशाभिषेेक शांतिधारा की गई। नागौरी मंदिर के अध्यक्ष विनोेद झांझरी ने बताया कि प्रातः 8ः30 बजे नागौरी मंदिरजी से घटयात्रा में जिनेश्वरदास दिगंबर जैन विद्यालय ट्रस्ट पलटन गेट, श्री दिगंबर जैन स्कूल घाटीकुआ के विद्याथियों ने जैन ध्वज और भगवान महावीर के संदेश बैनर तथा जयकारे लगाते हुए जुलूस में सबसेे आगे चल रहेे थे। जुलूस धानमंडी से प्रारंभ होकर नई नसियाजी, महावीर चौक पर अतिक्ति पुलिस अधिक्षक जिनेंद्र जैन, परबतसर, कुचामन की बेेटी महिमा जैैन प्रर्वतन निरीक्षक जोधुपर ने झंडा रोहण किया। महावीर चौक पर जिनेंद्र जैैन और महिमा जैन का जयकुमार पहाड़िया, विनोद झांझरी, सौभगमल गंगवाल, सुभाष पहाड़िया, अशोक जैन, सुभाष जैन तथा समाजजनों ने स्वागत किया। जुलूस बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, डिडवाना रोड, अहिंसा सर्किल होते हुए महावीर उद्यान पहुंचा तथा भगवान महावीर का पांडुशिला पर कलशाभिषेक और शांतिधारा के पुण्यार्जक नवीनकुमार अनिलकुमार काला, प्रेमपुरा वाले रहे।

बच्चों को पारितोषिक दिए गए 

पंडित अजयकुमार जैन के सानिध्य में पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। पाठशाला के बच्चोें की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आनेे पर कमलकुमार कैैलाशचंद निर्मल कुमार पांड्या परिवार द्वारा पारितोषिक दिया गया। दोपहर 4 बजे रथयात्रा के सारथी वीरेंद्रकुमार, सौरभकुमार पहाड़िया परिवार रहा। श्रीजी के खजांची बनने का सौभाग्य अनिलकुमार पंकजकुमार डोेसी परिवार को मिला। जुलूस में पाठशाला केेे बच्चोें द्वारा भगवान महावीर के पांचोें कल्याणक की मनमोेहक झांकिया बनाई गई।

शाम को हुई दीप आराधना 

शाम 7 बजे नागौरी मंदिर में वर्धमान स्तोत्र के 64 ऋद्धियों की दीप जलाकर आरती और आराधना की गई। संजय सेठी नेेे बताया कि जन्म कल्याणक की पूर्व संध्या पर सायंकाल 7 बजे अहिंसा सर्किल, डिडवाना रोड पर दीप प्रज्जवलन किया गया। सायंकाल 7ः30 बजे भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आराधना की गई। देवेन्द्र पहाड़िया के अनुसार भारत विकास परिषद, लायंस क्लब, महावीर इंटरनेशनल, वैश्य महासंगठन, अग्रवाल सामज व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जुलूस में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page