समाचार

महावीर जयंती पर 24 साल बाद महामस्तकाभिषेक: अहिंसा स्थल पर होगा ऐतिहासिक आयोजन


भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का ऐतिहासिक उत्सव 10 अप्रैल को दिल्ली के मेहरौली स्थित अहिंसा स्थल पर मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर 24 वर्षों बाद महामस्तकाभिषेक किया जा रहा है। जिसमें 1008 कलशों से भगवान महावीर का अभिषेक किया जाएगा। अंबाह से पढ़िए यह खबर…


अंबाह/ दिल्ली। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का ऐतिहासिक उत्सव 10 अप्रैल को दिल्ली के मेहरौली स्थित अहिंसा स्थल पर मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर 24 वर्षों बाद महामस्तकाभिषेक किया जा रहा है। जिसमें 1008 कलशों से भगवान महावीर का अभिषेक किया जाएगा। सुबह 7 बजे से शुरू होने वाला यह पवित्र अनुष्ठान प्रेम, अहिंसा और सत्य के संदेश को जीवन में उतारने की प्रेरणा देने वाला होगा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन आत्मा को शांति और प्रेम से भरने वाला होगा। इसके बाद, विशेष रूप से स्वादिष्ट और सुरुचिपूर्ण आहार की व्यवस्था भी की गई है।

इस भव्य आयोजन में सुदीप जैन, रश्मि जैन, सिद्धि जैन और सम्यक जैन (गुरुग्राम) ने सभी को ससम्मान आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर के दिव्य आदर्शों को आत्मसात करने का यह एक सुनहरा अवसर होगा और इस समारोह में आपकी उपस्थिति से आयोजन की रौनक बढ़ेगी। सुदीप जैन के अनुसार यह महामस्तकाभिषेक न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह अहिंसा और प्रेम के संदेश को फैलाने का एक माध्यम भी बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page