समाचार

श्रमजीवी एक्सप्रेस में किया णमोकार महामंत्र का जाप: विश्व णमोकार दिवस पर हुआ कार्यक्रम


भगवान महावीर स्वामी जन्म जयंती समारोह के अवसर पर कुंडलपुर महोत्सव 2025 यात्रा संघ ने गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के आशीर्वाद पीठाधीश स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामीजी के निर्देशन में 8 अप्रैल को श्रमजीवी एक्सप्रेस से सैंकड़ों यात्रियों ने दिल्ली से कुंडलपुर नालंदा के लिए यात्रा प्रारंभ की। पढ़िए कुंडलपुर से उदयभान जैन की यह खबर…


कुंडलपुर, नालंदा। भगवान महावीर स्वामी जन्म जयंती समारोह के अवसर पर कुंडलपुर महोत्सव 2025 यात्रा संघ ने गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के आशीर्वाद पीठाधीश स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामीजी के निर्देशन में 8 अप्रैल को श्रमजीवी एक्सप्रेस से सैंकड़ों यात्रियों ने दिल्ली से कुंडलपुर नालंदा के लिए यात्रा प्रारंभ की। जिसमें जयपुर से भी यात्रीगण सम्मिलित थे। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि विश्व णमोकार दिवस मंगलवार को सुबह 8. 01 बजे पर सभी यात्रियों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में णमोकार महामंत्र का जाप किया। जिसमें सभी कोच के यात्री भी शामिल हुए। इस यात्रा दल में प्रमुख रूप से अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन जयपुर, गायत्री नगर, महारानी फार्म जयपुर से बंसत बाकलीवाल, मवाना से स्वाति जैन, अयोध्या, दिल्ली, हस्तिनापुर, मेरठ आदि स्थानों से श्रेष्ठी और विभिन्न संस्थाओं से पदाधिकारी उपस्थित थे।

धार्मिक और सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
कुंडलपुर महोत्सव के अंतर्गत 10 अप्रैल को प्रातः विशाल रथयात्रा, मूल नायक, अतिशयकारी भगवान महावीर स्वामी का महामस्तिकाभिषेक इस अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा दो दिवसीय 10-11अप्रैल को कुंडलपुर महोत्सव के अंतर्गत अनेकों धार्मिक और सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इस महोत्सव का कुशल संचालन कुंडलपुर महोत्सव के मंत्री प्रतिष्ठाचार्य विजयकुमार जैन हस्तिनापुर कर रहे हैं। समारोह में अयोध्या से युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवनप्रकाश जैन, महाराष्ट्र से प्रमोद कासलीवाल, भरत स्थली दिल्ली से विनोदकुमार जैन भी शामिल हो रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page