समाचार

भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन : वात्सल्य सेवा समिति ने भगवान महावीर के बाल स्वरूप को झुलाया पालना


वात्सल्य सेवा समिति द्वारा शाहगंज-बोदला रोड स्थित विश्वकर्मा वाटिका कॉलोनी में भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महावीर पालने का आयोजन किया गया। पढ़िए रश्मि जैन की रिपोर्ट…


आगरा। वात्सल्य सेवा समिति द्वारा शाहगंज-बोदला रोड स्थित विश्वकर्मा वाटिका कॉलोनी में भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महावीर पालने का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ णमोकार महामंत्र के साथ हुआ। इसके बाद, वात्सल्य सेवा समिति की सभी महिलाओं ने पालना गीत पर नृत्य करते हुए भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालने में झुलाया। भक्ति में सराबोर महिलाएं गीत गाते हुए खुद को धन्य समझ रही थीं। “महावीर जी जागे भाग हैं” और त्रिशला मां के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि जैन, उपासना जैन, मानवी जैन, शिवानी जैन, रतिभा जैन, रिंकी जैन, रेखा जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, माया जैन, नंदनी जैन, सुनीता जैन और समस्त वात्सल्य सेवा समिति की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page