समाचार

जैन मिलन महिला ‘वर्धमान’ शाखा के चुनाव हुए: दो वर्षीय नई कार्यकारिणी का किया गठन 


जैन मिलन महिला ‘वर्धमान’ शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन वर्ष 2025-26 के लिए है। सर्वानुमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। महावीर वंदना, णमोकार मंत्र, भक्तामर पाठ किया गया। सभी ने मिलकर मंगल गान और नृत्य किए। मुरैना से पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैन मिलन महिला ‘वर्धमान’ शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन वर्ष 2025-26 के लिए है। सर्वानुमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जैन मिलन महिला ‘वर्धमान’ शाखा की सदस्य वीरांगना अंजलि जैन के निवास पर मासिक मीटिंग रखी गई। सर्वप्रथम महावीर वंदना णमोकार मंत्र भक्तामर पाठ किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन और चेयरपर्सन बबीता जैन ने पदाधिकारियों के माध्यम से चुनाव प्रकिया शुरू की। क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन और चेयरपर्सन बबीता जैन का माला पहना तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष की घोषणा क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता ने की। अध्यक्ष वीरांगना सुप्रिया जैन, मंत्री वीरांगना अंजलि जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना निधि जैन को सर्वानुमति से निर्वाचित किया गया। सदस्यों ने नव निर्वाचित कमेटी का माल्यार्पण तिलक लगाकर स्वागत किया और सम्मान किया।

शाखा में जुड़े तीन नए सदस्य

नए सदस्यों का माल्यार्पण तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नवीन सदस्य वीरांगना सरिता जैन, वीरांगना शशि जैन, वीरांगना बीना जैन। अध्यक्ष वीरांगना सुप्रिया जैन ने महावीर जयंती समारोह पर कार्यक्रम करने के लिए चर्चा की। उसके बाद महावीर भगवान के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में बधाइयां भी की। सभी ने मिलकर मंगल गान और नृत्य किए। शाखा पदाधिकारियों और सदस्यों ने आरती की। सभा के अंतिम चरण में मंत्री वीरांगना अंजलि जैन ने स्वल्पाहार कराया और गिफ्ट दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन, चेयरपर्सन बबिता जैन, कार्यकारिणी सदस्य रजनी जैन, अध्यक्षा वीरांगना सुप्रिया जैन, मंत्री वीरांगना अंजलि जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना निधि जैन, बबीता जैन, अंजना जैन, आरती जैन, दीपाली जैन, सरिता जैन, शशि जैन, बीना जैन, खुशबू जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page