आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में प्रभु के अभिषेक और पूजन किए गए। मंदिर परिसर से भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली। शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं आलोक उपाध्याय ने झंडी दिखाकर किया। आगरा से पढ़िए शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में इन दिनों यहां के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में धर्म की प्रभावना देखते को मिल रही है। रविवार को आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जिसका शुभारंभ प्रभु के अभिषेक और पूजन के साथ किया गया। मंदिर जी में आगरा जैन समाज के प्रमुख हीरालाल बैनाड़ा एवं बीना बैनाड़ा परिवार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन रूपेश जैन परिवार ने फीता खोलकर किया। जिसके बाद मंदिर परिसर से भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर बैंडबाजों के साथ रथयात्रा निकाली। रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं आलोक उपाध्याय ने झंडी दिखाकर किया। रथयात्रा में भगवान आदिनाथ के जीवन पर आधारित एक दर्जन झांकियां भी चल रही थी और बड़ी संख्या में भक्त प्रभु आदिनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पूरा शहर प्रभु आदिनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
भगवान आदिनाथ का किया महामस्तकाभिषेक
रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पुलिस लाइन रोड, साई की तकिया, छीपीटोला चौराहा, धाकरान चौराहा, नाई की मंडी, सुभाष पार्क होते हुए वापस नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर पहुंचीं। जहां सौभाग्यशाली भक्तों ने गुरु मां एव बाल ब्रह्मचारी अविनाश भैया के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया। शाम को 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित भक्तों ने विशेष प्रतिक्रमण किया। इस अवसर पर राजेश जैन सेठी, अशोक जैन, निर्मल मोठया, हीरालाल बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, अखिल जैन, अजय जैन, अनिल जैन, सौरभ जैन, संजू जैन, राजकुमार गुड्डू सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment