समाचार

अब वाहनों पर दिखेगा ‘पशुओं पर दया करो” स्लोगन: सार्वजनिक परिवहन पर बड़ा फैसला 


केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अब हर सार्वजनिक वाहन पर जीवों पर दया प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है। इस अधिसूचना से जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। वाहन पर स्लोगन और संदेश लिखना अनिवार्य किए जाने से जीवों की सुरक्षा के प्रति जनजाग्रति आएगी। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। अब सड़कों पर दौड़ते सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर पशु कल्याण से जुड़ा एक सशक्त संदेश नजर आएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि सभी बसों और सार्वजनिक वाहनों पर “बी काइंड टू एनिमल्स (पशुओं पर दया करो) स्लोगन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। यह फैसला पशुओं के प्रति दयालुता बढ़ाने और सड़क पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। डॉ.पुष्पेंद्र ने बताया कि केंद्र सरकार की 25 फरवरी को जारी अधिसूचना के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 51। {जी} के तहत हर नागरिक पर प्राकृतिक पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा करने का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 लागू किए गए हैं।

जानवरों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी

अब इस संदेश को और प्रभावी बनाने के लिए, मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि इस स्लोगन को 150 मिमी ऊंचाई के अक्षरों में बसों के बाहरी हिस्से पर लिखा जाए, ताकि यह आसानी से पढ़ा जा सके। इसे पेंट या स्टिकर के रूप में लगाया जा सकता है। आगामी 1 अप्रैलसे यह नियम सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होगा। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से लोगों में पशु कल्याण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और सड़क पर आवारा या घरेलू जानवरों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page