समाचार

सागर में छात्र-छात्राओं के लिए लगाया करियर गाइडेंस मेला : कक्षा 10 और 12वीं के विद्यार्थियों ने उठाया लाभ


सागर में कक्षा 10 और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस मेला लगाया गया। इसमें विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी दी। बच्चों ने विविध क्षेत्र में करियर बनाने के सुझावों का लाभ उठाया। पढ़िए सागर से मनीष विद्यार्थी की यह खबर…


 सागर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरनगर मकरोनिया, गढ़ा फाटक, राजाखेड़ी के कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए करियर मेला का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरनगर में किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों की ओर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा चांदनी रैकवार, शिवानी सेन, रिया अहिरवार ने प्रस्तुत किया। संचालन संजय श्रीवास्तव एवं डॉ. रचना जैन, आभार अंजलि जैन ने माना। कार्यक्रम के विषय की जानकारी प्राचार्य भारती निगम ने दी।

इन्होंने विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

मार्गदर्शन के लिए विभिन्न क्षेत्र के अनुभवी डॉ.लखन पटेल, विजय कुमार गौतम रिटायर्ड आर्मी कमांडर, मनीष शास्त्री विद्यार्थी संपादक तहसील प्रेस, इंजी. राजेंद्र अहिरवार सब इंजीनियर सिविल ब्रांच की ओर से छात्र छात्राओं के लिए भविष्य में किस प्रकार अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विषय विशेषज्ञ ने जानकारी दी। सर्वप्रथम डॉ. लखन पटेल मैं बच्चों को मेडिकल के क्षेत्र में किस प्रकार तैयारी कर सकते हैं। कौन सी परीक्षा में हमें भाग लेना है। इस क्षेत्र में आने से आपको क्या लाभ है आदि की जानकारी दी। विजय गौतम द्वारा आर्मी स्कूल से लेकर कमांडर के पद पर कैसे पहुंच सकते हैं, हमें किस प्रकार तैयारी करनी है? यह जानकारी बच्चों को दी गई।

मनीष विद्यार्थी ने पत्रकारिता के बारे में दी जानकारी

मनीष विद्यार्थी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं अपना करियर बना रहे हैं, इस क्षेत्र के विषय में कौन-कौन से पद होते हैं, शासकीय पद इस क्षेत्र में कौन-कौन से होते हैं? किस प्रकार से तैयारी कर सकते हैं विषय पर जानकारी दी। इंजीनियर राजेंद्र अहिरवार ने सिविल इंजीनियर एवं इस क्षेत्र में तैयारी कैसे करें जानकारी दी। प्राचार्य भारती निगम ने बताया कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 10 वीं एवं 12वीं के बाद विषय चयन एवं अपना करियर किस विषय में सुनिश्चित करें, विद्यार्थी निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे समय में यह आयोजन उनके लिए कारगर सिद्ध होता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page