समाचार

प्रातः होगा मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज ससंघ मंगल विहार: मुनि श्री सुमती धाम गोधा स्टेट से कालानी नगर की ओर करेंगे विहार 


मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ शुक्रवार सुबह सुमतिधाम से मंगल विहार करेंगे। कालानी नगर में मंगल प्रवेश होगा। यहां मुनिश्री की देशना होगी। शाम को शंका समाधान किया जाएगा। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य गुणायतन प्रणेता, भावना योग प्रवर्तक शंका समाधान के जनक मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज, मुनिश्री निर्वेगसागर महाराज, मुनिश्री संधानसागर जी महाराज ससंघ का प्रातः काल मंगल विहार तीर्थ स्वरूप सुमतिधाम जिनालय से कालानी नगर के लिए होगा।

एरोड्रम पुलिस स्टेशन से निकलेगा जुलूस

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कालानी नगर जैन समाज मुनि संसघ की मंगल अगवानी एरोड्रम पुलिस स्टेशन से शुक्रवार को सुबह 7.45 से कालानी नगर के समाज जन मंगल अगवानी जुलूस निकालकर करेंगे। मुनिश्री की कालानी नगर जैन मंदिर में प्रवेश करने के बाद मंगल देशना सुबह 9 बजे से होगी।

शंका समाधान शाम 5.45 बजे होगा

इसके बाद मुनि संसघ की आहारचर्या कालानी नगर में ही संपन्न होगी। सांयकालीन बहुचर्चित कार्यक्रम शंकासमाधान 5ः45 से होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page