मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ने सोमवार को सिद्ध विहार कॉलोनी में नए जिनालय का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। यहीं पर उन्होंने शंका समाधान कार्यक्रम भी किया। इससें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पढ़िए इंदौर से यह खबर…
इंदौर। मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश सोमवार को सिद्ध विहार कॉलोनी रेवती रेंज में हुआ। यहां पर जैन धर्मावलंबियों ने उनकी मंगल अगवानी की। अगवानी और पाद प्रक्षालन के बाद मुनिश्री के सानिध्य में सिद्ध विहार कालोनी में बनने वाले नए जिनालय का शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ।
यह श्रद्धालुजन रहे मौजूद
इस अवसर पर सिद्धविहार कॉलोनी की विषम देवी जैन, नितेंद्र जैन, निलय जैन परिवार और सभी समाजजन उपस्थित रहे ।
शंकाओं का किया समाधान
मुनिश्री प्रमाण सागर जी ने यहां पर शंका समाधान कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों की शंकाओं का समाधान किया। आभार निलय जैन ने माना। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हरिहर भैय्या ने दी है।













Add Comment