अंतरराष्ट्रीय दिगम्बर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के नेतृत्व में चौथी बार होने जा रहे पोड़वाल आनंदोत्सव 2024 15 दिसंबर रविवार को श्री सरस्वती शिशु मंदिर मंडलेश्वर में होगा। मंच के सभी सदस्यों जनों द्वारा जैन समाज के घर-घर जाकर डिजिटल आमंत्रण पत्रिका दी गई। सनावद से पढ़िए यह खबर…
सनावद। अंतरराष्ट्रीय दिगम्बर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के नेतृत्व में चौथी बार होने जा रहे पोड़वाल आनंदोत्सव 2024 15 दिसंबर रविवार को श्री सरस्वती शिशु मंदिर मंडलेश्वर में आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए मंच के सभी सदस्यों ने जैन समाज के घर-घर जाकर डिजिटल आमंत्रण पत्रिका दी। सभी पोरवाड़ समाजजनों को पधारने का आग्रह किया। अंतराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच सनावद ज़ोन के मीडिया प्रभारी सन्मति जैन काका ने बताया कि 15 दिसंबर को सम्पूर्ण निमाड़ मालवा के पोरवाड़ समाजजनों की पहल पर यह आयोजन होने जा रहा है।
गांव से लेकर विदेश तक दी डिजिटल आमंत्रण पत्रिका
पोरवाड़ आनंदोत्सव 2024 कार्यक्रम के प्रमुख प्रभारी दीपक जैन ने बताया कि जिसमें संपूर्ण निमाड़ मालवा के छोटे से छोटे गांव से लेकर देश विदेश तक यह डिजिटल आमंत्रण पत्रिका पहुंचा कर निमंत्रण दिया गया है। इस बार मंच के माध्यम से प्रथम बार अभिभावक मिलन समारोह भी करवाया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपीl
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच के अध्यक्ष समीर जैन एवं महिला अध्यक्ष नीना जैन ने बताया कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य केवल एक शहर गांव या क्षेत्र को ही नहीं अपितु संपूर्ण दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज के मोतियों को एक स्नेह की डोर में पिरोना है। कार्यकारणी सदस्यों ने इस चतुर्थ मैत्री मिलन समारोह को सफल बनने की अपील की है।













Add Comment