समाचार

मुनिश्री सुधासागर जी महाराज का पिच्छी परिवर्तन समारोह 22 दिसंबर कोः रहता है गुरु भक्तों को पिच्छिका परिवर्तन समारोह का इंतजार


मुनि पुगंव श्री सुधासागर जी महाराज के ससंघ का पिच्छिका का परिवर्तन समारोह यहां मनाया जाएगा। जैन समाज की ओर से इसकी तिथि की घोषणा से सागर जिन धर्मावलंबियों में हर्ष का माहौल है। पढ़िए सागर से यह खबर…


सागर। जगत पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि पुगंव श्री सुधासागर जी महाराज के ससंघ का पिच्छिका का परिवर्तन समारोह यहां मनाया जाएगा। जैन समाज की ओर से इसकी तिथि की घोषणा कर दी गई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ की पिच्छिका परिवर्तन समारोह 22 दिसंबर को होगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से सभी गुरु भक्त इसमें शामिल होंगे। गुरु भक्तों को इस शुभ अवसर का हमेशा इंतजार रहता है।

प्रवचनों के माध्यम से बढ़ रही है धर्म प्रभावना

गौरतलब है कि मुनिश्री सुधासागर जी महाराज इन दिनों सागर में विराजित हैं। वे यहां पर नित अपने प्रवचनों के माध्यम से जैन समाज में धर्म की प्रभावना को बढ़ा रहे हैं। जैन धर्मानुयायियों और धर्मावलंबियों को अपने प्रेरक वचनों के माध्यम से उपकृत कर रहे हैं। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में धर्मालुजन उमड़ते हैं।

दोपहर एक बजे होगा महोत्सव

सागर में मुनिश्री सुधासागर जी महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह दोपहर एक बजे से आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। जैन समाज में पिच्छिका परिवर्तन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page