कोटा में चातुर्मास पूर्ण कर अशोक नगर के लिए विहार कर रहे आचार्य आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का गुना पहुंचने पर ऐतिहासिक अगवानी की गई। दिगंबर जैन समाज की ओर से शोभायात्रा के रूप में बैंडबाजों के साथ उनकी अगवानी की गई। पढ़िए गुना से यह खबर…
गुना। कोटा (राजस्थान) में चातुर्मास पूर्ण करने के बाद अशोक नगर के लिए विहार कर रहे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी का समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी, आचार्य समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री निर्दाेष सागर जी संसघ से भव्य ऐतिहासिक मिलन हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ससंघ का गुना पहुंचने पर दिगंबर जैन समाज ने शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक अगवानी की।
शोभायात्रा में लगे मुनिश्री संघ के जयकारे
शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवक युवतियां मुनि संघ के जयकारा लगाते, नमोस्तु शासन जयवंत का जय घोष करते हुए झूमते और भजन गाते पैदल चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई।
शोभायात्रा के निचला बाजार तिराहा पहुंचने पर वहां आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री निर्दाेष सागर जी, मुनि मुनि श्री निर्लाेभ सागर जी एवं मुनिश्री निरुपम सागर जी का मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ से आत्मीय मिलन हुआ।
मिलन के दौरान भी जयकारे गूंजे
मिलन के दौरान लोग आचार्य विद्यासागर जी, आचार्य विशुद्ध सागर जी, आचार्य समय सागर जी मुनि श्री आदित्य सागर जी एवं मुनि श्री निर्दाेष सागर जी के जयकारा लगाते रहे।
बड़ा मंदिर में प्रवचन बाद आहार चर्या हुई
मिलन के बाद मुनि संघ के साथ शोभायात्रा के चौधरी मोहल्ला स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन बडा मंदिर पहुंचे। वहां मुनि संघ के प्रवचन हुए। इसके बाद् आहार चर्या सम्पन्न हुई और दोपहर में अशोक नगर के लिए विहार हुआ।













Add Comment