ताज नगरी आगरा में संतों की विशेष कृपा है। यहां उनके आगमन से श्रावक धन्य-धन्य हो रहे हैं। गुरुवार को भी मुनि श्री साक्ष्यसागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। आगरा से पढ़िए राहुल जैन की यह खबर…
आगरा। यह आगरा की धरा का सौभाग्य है कि इस पर विगत कई महीनों से दिगंबर संतों के चरण पड़ रहे हैं। इसी बीच 28 नंवबर को ताज नगरी एक बार फिर गुरु भक्ति में रम गई। जब प्रातःकाल बेला में श्रमण मुनिश्री साक्ष्यसागर जी महाराज ससंघ ने दादाबाडी नसिया जी शाहगंज से मंगल विहार करते हुए भव्य शोभायात्रा और बैंडबाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ छीपीटोला के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पुनर्मंगल आगमन किया।
जहां मुनिश्री साक्ष्यसागर जी महाराज ससंघ का बड़ी संख्या में हाथों में धर्म ध्वजाएं लेकर औऱ गुरुदेव के जयकारों लगाकर छीपीटोला सकल जैन समाज ने मुनिसंघ की भव्य अगवानी की।
दर्शन को आतुर रहे गुरु भक्त
जब प्रातःकाल की बेला में गुरुवर ने जैसे ही छीपीटोला में प्रवेश किया तो छीपीटोला का सकल जैन समाज मुनिश्री के दर्शन को आतुर रहा। इस दौरान नमोस्तु शासन संघ एवं समस्त छीपीटोला युवा वर्ग का उत्साह भी देखते ही बनता था।
करतल ध्वनि और जयकारों से भी किया स्वागत
सड़क पर बैठकर युवाओं ने मुनिश्री का स्वागत तालियां बजाकर औऱ जयकारे लगाका किया तो बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भी मुनिसंघ के स्वागत के लिए छीपीटोला की सडकों पर उमडे़ पड़े। इसके बाद श्रमण मुनिश्री साक्ष्यसागर जी महाराज ने छीपीटोला स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैनमंदिर के जैन भवन में मौजूद गुरु भक्तों को अपनी मंगल वाणी से धन्य-धन्य कर दिया।













Add Comment