समाचार

उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजन : मोक्ष कल्याणक महोत्सव के साथ संपन्न हुआ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव


शमशाबाद रोड स्थित बरौली अहीर बगदा के आर.पी. जैन फार्म हाउस में 12 नवंबर से चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव का समापन 17 नवंबर को मोक्ष कल्याणक के साथ हुआ। इस आयोजन में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक की विधि संपन्न हुई। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। शमशाबाद रोड स्थित बरौली अहीर बगदा के आर.पी. जैन फार्म हाउस में 12 नवंबर से चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव का समापन 17 नवंबर को मोक्ष कल्याणक के साथ हुआ। इस आयोजन में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक की विधि संपन्न हुई। महोत्सव का शुभारंभ प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन शास्त्री और सह प्रतिष्ठाचार्य डॉ. आकाश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में हुआ। इंद्रों ने श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा के साथ पूजा की।

इसके बाद श्री चंद्रप्रभु भगवान को श्री सम्मेद शिखरजी से निर्वाण की प्राप्ति के पश्चात अग्नि कुमार देवों ने नख केश का अग्नि संस्कार करते हुए मोक्ष कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज और भगवान चंद्रप्रभु के चित्र का अनावरण आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रोहित जैन और राहुल जैन “राहुल विहार” द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन निर्मल जैन “मोठया” और अशोक जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित इंद्र-इंद्राणियों ने प्रतिष्ठाचार्य जी के निर्देशन में विश्व शांति के लिए हवन में आहुति दी और विश्व शांति महायज्ञ की कामना की।

इस प्रकार, छह दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के दौरान, उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ने प्रभु के मोक्ष कल्याणक के महत्व को सभी भक्तों को समझाया। इसके बाद सौभाग्यशाली परिवारों ने आर.पी. जैन फार्म हाउस से 37 प्रतिमाओं को नवनिर्मित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, बगदा में लाया। यहां, उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के मंत्रोच्चारण के साथ सभी प्रतिमाओं को नवीन वेदी पर विधिपूर्वक विराजमान किया गया। महोत्सव के समापन पर, भक्तों ने भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कर श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा से उपाध्याय श्री के सानिध्य में बैंड बाजों के साथ श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राहुल विहार तक शोभायात्रा निकाली।

इस अवसर पर सुधीर कुमार जैन, अनंत कुमार जैन, महेशचंद जैन, प्रदीप जैन, सुरेशचंद जैन, मनोज जैन, सुमन जैन, विवेक जैन, विशाल जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राहुल जैन सहित बेलनगंज, छीपीटोला, कमला नगर, सेक्टर 4, मोती कटरा और सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page