श्रीफल जैन न्यूज के ईवनिंग बुलेटिन में आपका स्वागत है। मैं हूं रेखा रेखा जैन। सबसे पहले जैन धर्म के अनुसार प्रारंभ होने वाले नए वर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं…….तो चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों के साथ….
1……………..
लोकेश आगरा
रिपोर्टर- शुभम जैन
उत्तर प्रदेश के आगरा में भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक पर नाई की मंडी स्थित श्री दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में अभिषेक पूजन के बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। कार्यक्रम के विधि विधान का कार्य पंडित अजीत कुमार जैन द्वारा किया गया। मंदिर के अध्यक्ष निर्मल कुमार मोठ्या में अपने विचार रखे (बाइट का वीडियो)
2————
लोकेशन – इंदौर
रिपोर्ट – ब्यूरो ऑफिस
जैन के इतिहास, संस्कार- संस्कृति को सहज, सरल शब्दों में जन मानस तक पहुंचाने के लिए अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के मार्गदर्शन में अक्षर कलश अभियान का आगाज किया गया है। अभियान समिति ने हर व्यक्ति से इस अभियान से जुड़ने के लिए आह्वान किया है। कमलेश जैन बताया कि पहले चरण में 3 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है।
3 ————–
लोकेशन जयपुर
रिपोर्टर उदयभान जैन
जयपुर के महारानी फार्म, गायत्री नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में प्रबंध समिति के तत्वावधान में समाज जनों की ओर से भक्ति भाव एवं धार्मिक क्रिया के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष कैलाश जैन के निर्देशन में हुआ । इस अवसर में अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
4……………..
लोकेशन आगर जिला
रिपोर्टर – ललित जैन
मध्य प्रदेश के आगरा जिले में अतिशय युक्त क्षेत्र पिपलोन कला मंदिर में भगवान महावीर का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। निर्वाण लड्डू चढ़ाने से पहले भगवान महावीर का अभिषेक, पूजन श्रावकों द्वारा किया गया ।
तो आज के लिए इतना ही। कल पुनः इसी समय आप से मुलाकात होगी। आप के पास भी जैन धर्म से संबंधित कोई भी खबर संबंधित हो तो हमें 9460155006 अवश्य भेजें
जय जिनेन्द्र













Add Comment