श्री नन्हे मंदिर, हनुमानताल में अमृतमय पावन वर्षायोग के तहत श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या देश-विदेश से पहुंच रही है। श्रद्धालु पूज्य जनसंत गुरु विरंजन सागर जी मुनिराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश भाजपा के विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता का आगमन हुआ। पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट…
जबलपुर। यहां के श्री नन्हे मंदिर, हनुमानताल में अमृतमय पावन वर्षायोग के तहत श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या देश-विदेश से पहुंच रही है। श्रद्धालु पूज्य जनसंत गुरु विरंजन सागर जी मुनिराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश भाजपा के विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता का आगमन हुआ। उन्होंने पूज्य गुरुदेव के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य श्री के साथ विशेष चर्चा करते हुए वर्तमान समय में व्यक्ति के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. गुप्ता ने कहा, “जहां भी संत का समागम होगा, मैं वहां उपस्थित अवश्य रहूंगा।” इस मौके पर चातुर्मास सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. निधि जैन तारबाबू, बसंत गढ़ावाल जी, चिराग जैन, राहुल क्रॉकरी, रोहित जैन रोमी, अभिषेक जैन आदि ने डॉ. सुधांशु गुप्ता का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया और पूज्य गुरुदेव का छाया चित्र भेंट किया।













Add Comment