बीसवीं शताब्दी के प्रथमाचार्य, चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी महोत्सव का त्रिदिवसीय भव्य आयोजन परम पूज्य वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाचार्य श्री वर्द्धमानसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक पारसोला, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान में किया जाएगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…
पारसोला। बीसवीं शताब्दी के प्रथमाचार्य, चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी महोत्सव का त्रिदिवसीय भव्य आयोजन परम पूज्य वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाचार्य श्री वर्द्धमानसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक पारसोला, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान में किया जाएगा। डॉ. सुनील जैन संचय ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रातः 7:30 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद भूमि शुद्धि, ध्वज वंदन, मंडप उद्घाटन, आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की प्रतिकृति का लोकार्पण किया जाएगा।
इसके बाद आचार्य श्री वर्द्धमानसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। दोपहर में विनयांजलि सभा आदि तथा रात्रि में महाआरती, विनयांजलि और सांस्कृतिक आयोजन में नाटक और नृत्य नाटिका होगी। 14 अक्टूबर को प्रातः पीठ वंदन आदि कार्यक्रम के बाद श्रुत प्रभावना जुलूस, श्रुत अलंकरण समारोह, श्रुत स्कंध पूजा, विनयांजलि, आचार्यश्री के प्रवचन, और रात्रि में रूपेश जैन संगीतकार द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। 15 अक्टूबर को पीठ वंदन आदि के बाद विनयांजलि, आचार्यश्री के प्रवचन, भट्टारक परंपरा का बहुमान तथा समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने की अपील की है।













Add Comment