भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति (रजि.) तथा आचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज की पावन प्रेरणा से आयोजित पावापुरी अहिंसा रथ यात्रा का आगमन रविवार, 29 सितंबर 2024 को आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर पर प्रातः होगा। रथ पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिष्ठित प्रतिमा विराजमान है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति (रजि.) तथा आचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज की पावन प्रेरणा से आयोजित पावापुरी अहिंसा रथ यात्रा का आगमन रविवार, 29 सितंबर 2024 को आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर पर प्रातः होगा। रथ पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिष्ठित प्रतिमा विराजमान है, जिसका प्रातः अभिषेक, शांतिधारा और शाम को आरती करने का परम सौभाग्य छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर, महावीर बाग और गोरव नगर के समाज जनों को प्राप्त होगा।
छत्रपति नगर समाज के अध्यक्ष भुपेंद्र जैन, महामंत्री विपुल बाझल, कमल जैन, चेलेंजर डॉ. जैनेन्द्र जैन, रमेश जैन, प्रकाशचंद जैन, निलेश जैन, राकेश नायक, श्रुत्र जैन और महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी जैन, मीना जैन, मुक्ता जैन, सुनिता नायक ने सभी समाज जनों से अपील की है कि वे रथ यात्रा का बड़े भक्ति भाव से स्वागत और अभिनंदन करें। इस रथ यात्रा का प्रसारण आदिनाथ टीवी पर अगले दिन प्रातः 9:55 बजे होगा। भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के अध्यक्ष गजराज जैन हैं।













Add Comment