चंबल अंचल के सर्वाधिक प्रसिद्ध जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी में वार्षिक मेला एवम मूलनायक श्री जी का महामस्तकाभिषेक का आयोजन आज होने जा रहा है। जिला मुख्यालय मुरैना से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित जैन तीर्थ पर ग्यारहवी शताब्दी की भगवान शांतिनाथ, भगवान कुंथनाथ, भगवान अरहनाथ की खड़गाडसन प्रतिमाएं विराजमान हैं। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
सिहोनियां/मुरैना। चंबल अंचल के सर्वाधिक प्रसिद्ध जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी में वार्षिक मेला एवम मूलनायक श्री जी का महामस्तकाभिषेक का आयोजन आज होने जा रहा है। जिला मुख्यालय मुरैना से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित जैन तीर्थ पर ग्यारहवी शताब्दी की भगवान शांतिनाथ, भगवान कुंथनाथ, भगवान अरहनाथ की खड़गाडसन प्रतिमाएं विराजमान हैं। युगल मुनिराज मुनिश्री शिवानंद जी एवं मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में होने जा रहे उक्त आयोजन में पुण्यार्जक परिवार अंबाह निवासी जिनेश जैन महेंद्र जैन सर्राफ परिवार की ओर से 31 फुट की पाषाण की भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा विराजमान होने जा रही है।
उक्त प्रतिमा जी एक बड़े ट्रोला में कार्यक्रम स्थल सिहोनिया जी में पहुंचने की पूर्ण संभावना है। क्षेत्र कमेटी के संरक्षक आशीष जैन सोनू द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार इस पुनीत एवं पावन अवसर पर अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन, महेंद्र जैन सर्राफ परिवार की ओर से 31 फुट की भगवान शांतिनाथ जी की मनोहारी खड़गासन प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है । रविवार 22 सितम्बर को प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के पश्चात प्रातः 08.00 पूज्य युगल मुनिराजों के पावन सान्निध्य में जिन प्रतिमा की भव्य अगवानी की जायेगी, साथ ही उक्त प्रतिमा जी को क्रेन द्वारा विशाल एवं भव्य वेदी पर विराजमान किया जायेगा ।
प्रातः 10.00 बजे श्री शांतिनाथ विधान होगा । इन सबके मध्य इंद्रों द्वारा मुलनायक भगवान शांतिनाथ जी का महामस्तकाभिषेक होगा। तत्पश्चात नवीन जिन मंदिर एवं त्रय बेदी शिलान्यास किया जायेगा। समस्त धार्मिक क्रियाएं राजेंद्र शास्त्री मंगरोनी ग्वालियर एवं संजय शास्त्री सिहोनियां संपन्न कराएंगे। प्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार सौरभ एंड पार्टी मुरैना अपनी विशेष प्रस्तुत रखेंगे।
इस अवसर पर जैन युवा क्लब एवम सोनू मित्र मंडल की ओर से सभी के लिए स्वल्पाहार एवं वात्सल्य भोजबकी समुचित व्यवस्था की गई है। सिहोनियांजी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन टिल्लू, महामंत्री विवेक जैन बंटी, उपाध्यक्ष नीलेश जैन, कोषाध्यक्ष रवि जैन ने सभी साधर्मी बंधुओं से आयोजन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।













Add Comment