समाचार

समाज ने दीं विनयांजलि एवं शुभकामनाएं : मुनि श्री समता सागर और मुनि श्री सुधा सागर का दीक्षा दिवस आज 


संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महामुनिराज के निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज जो कि सागर में चातुर्मास कर रहे है एवं मुनि श्री समता सागर जी महाराज जिनका चातुर्मास ब्रति नगरी पिंडरई में चल रहा है, आज दोनों वरिष्ठ मुनिराजों का दीक्षा दिवस है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महामुनिराज के निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज जो कि सागर में चातुर्मास कर रहे है एवं मुनि श्री समता सागर जी महाराज जिनका चातुर्मास ब्रति नगरी पिंडरई में चल रहा है, आज दोनों वरिष्ठ मुनिराजों का दीक्षा दिवस है। दोनों स्थानों पर 42 बां दीक्षा दिवस धूमधाम से एवं बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। शंका समाधान में लाइव प्रश्नोत्तर के बीच मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने कहा कि दीक्षा दिवस तो हम लोगों के लिये “गुरु उपकार दिवस” है। निर्यापक श्रमण पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज एवं निर्यापक श्रमण समता सागर जी महाराज के 42वें दीक्षा दिवस पर संघ की ओर से तथा अपनी ओर से विनयांजलि एवं शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page