समाचार

श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अशोक जैन ‘नेता’ अध्यक्ष बने

जयपुर/28 जून – श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद जयपुर की सोमवार को सम्पन्न हुई बैठक में राजेंद्र के. गोधा के आकस्मिक निधन पर रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर  अशोक जैन नेता को आगामी कार्यकाल तक शिक्षा परिषद का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।मानद् मंत्री उमरावमल संघी ने बताया कि कार्यकारिणी में भी रिक्त पद पर एडवोकेट रूपिन काला एवं सुदीप ठाेलिया काे नियुक्त किया गया।अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के पश्चात अशाेक जैन नेता ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद की तीनों संस्थाओं श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय ,महावीर पब्लिक स्कूल , महावीर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स तीनों संस्थाओं में स्व . राजेन्द्र के गाेधा बहुत सुंदर तरीक़े से कार्य को निभाया है उसी तरह मैं आगे निभाता रहूंगा।

मनीष बैदकार्यकारिणी सदस्य

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page