समाचार

इस बार इंदौर में होगा आयोजन : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का द्वितीय अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 15 दिसंबर को


 दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में प्रथम परिचय सम्मेलन की अपार सफलता के पश्चात इस वर्ष द्वितीय परिचय सम्मेलन इंदौर में 15 दिसंबर को होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में प्रथम परिचय सम्मेलन की अपार सफलता के पश्चात इस वर्ष द्वितीय परिचय सम्मेलन इंदौर में 15 दिसंबर को होगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने कहा कि आज के समय में समाज के सभी वर्ग के परिवार के सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौती अपने बेटे / बिटिया हेतु जैन समाज में से योग्य वर वधू का चयन करना है। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए गत वर्ष प्रथम विवाह योग्य युवक युवती हेतु एक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3500 से अधिक ग्रुप परिवार के एव उनके संपर्क से विश्वसनीय बायोडेटा प्राप्त होने से परिचय सम्मेलन को अपार सफलता प्राप्त हुई थी, अपने सामाजिक दायित्वों के तहत् इस वर्ष पुनः यही सम्मेलन इंदौर में आयोजित होगा।

उन्होंने समाजजनों से अपील की करते हुए कहा कि सोशल ग्रुप सदस्यों एवं समस्त समाज जन से अपेक्षा है कि उच्च शिक्षित/सामान्य शिक्षित/ प्रोफेशनल व्यवसायरत/ सरकारी एवं निजी सेवारत ,सभी अविवाहित युवक युवतियों / तलाक़ शुदा / विधवा / विधुर के लिये परिचय सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग कर परिचय सम्मेलन को सफल बनाएं। इस सम्मेलन के निवेदक व आयोजक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं समस्त रिजन सोशल ग्रुप हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page