समाचार

विभागीय योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकतम लोगों को मिले : दो दिवसीय दौरे पर सवाईमाधोपुर रहीं नलिनी कठोतिया 


अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक नलिनी कठोतिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहीं l इस दौरान बाघों की नगरी में निदेशक महोदया के पधारने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना और कार्यक्रम अधिकारी भावना शर्मा ने स्वागत सत्कार करने के बाद विभागीय योजनाओं के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों को लाभान्वित करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


सवाईमाधोपुर l अल्पसंख्यक मामलात विभाग की निदेशक नलिनी कठोतिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहीं l इस दौरान बाघों की नगरी में निदेशक महोदया के पधारने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना और कार्यक्रम अधिकारी भावना शर्मा ने स्वागत सत्कार करने के बाद विभागीय योजनाओं के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों को लाभान्वित करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया l निदेशक नलिनी कठोतिया ने निर्माणधीन भवन का भ्रमण कर निर्माण कार्य कार्यदेश अनुसार पूर्ण करने के निर्देश देते हुए निर्माणाधीन बालक छात्रावास एवं कॉमन सर्विस सेन्टर के भूमि विवाद प्रकरण के सम्बन्ध में नगर विकास न्यास सचिव बृजेन्द्र मीना के साथ संयुक्त विजिट कर समाधान के लिए जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव से फोन पर वार्ता की l

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज मीना ने बताया की निदेशक महोदया द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए उसमें अध्ययनरत विधार्थियों से सवाल पूछ कर उनके शैक्षणिक स्तर तथा उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली l

छात्रों को लाभ देने के निर्देश

कार्यक्रम अधिकारी भावना शर्मा ने बताया कि निदेशक महोदया द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित मदरसा तालीमुल कुरआन देशवालियान, मदरसा तालीमुल इस्लाम अंसारियान एवं मदरसा अंजुमन इस्लामिया सवाईमाधोपुर का विस्तृत निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का मदरसों में अध्ययनरत छात्रों को पूर्ण लाभ देने के निर्देश प्रदान किए l उन्होंने योजनाओं का लाभ जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों तक पहुंचे इस बात पर विशेष जोर दिया l इस दौरान लेखाधिकारी मनीष कुमार गर्ग एवं वरिष्ठ सहायक दिनेश मीना, शुभम शर्मा,अब्दुल रसीद तथा कमालुद्दीन खान ने निरीक्षण में सहयोग प्रदान किया तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्याओं से निदेशक महोदया को अवगत करवाया l

जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के संगठनों की अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक महोदया से मिलने की इच्छा थी लेकिन समय अभाव के कारण उनकी इच्छा मन की मन में रह गई l उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी से अनुरोध किया कि आगामी में समय में निदेशक महोदया जब भी आएं तो कुछ समय अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों को भी प्रदान करें l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page