समाचार

उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज का मिल रहा सानिध्य : कमला नगर जैन मंदिर में चल रही है भक्तामर महिमा


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का अर्पितमय पावन वर्षायोग आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में भक्तामर महिमा की क्लास चल रही है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट..


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का अर्पितमय पावन वर्षायोग आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में भक्तामर महिमा की क्लास चल रही है, जिसमें 16 अगस्त को भक्तों ने प्रातः काल उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित्र मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की। प्रभु के अभिषेक के बाद मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी ने भक्तामर महिमा की क्लास को संबोधित करते हुए आग और सांप से बचने का उपाय के बारे में भक्तों को समझाया। इस भक्तामर महिमा की क्लास में विभिन्न शैलियों के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं।

मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य कल 17 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बच्चों की पाठशाला लगाई जाएगी। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, रोहित जैन, अनिल रईस, नरेश जैन, शैलेंद्र जैन, शुभम जैन सहित समस्त कमलानगर जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page