समाचार

अर्पण किए 23 परिवारों ने प्रभु पारसनाथ के समक्ष लाडू : श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर ताजगंज में मनाया मोक्ष कल्याणक महोत्सव 


सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में ताजगंज स्थित अतिशयकारी श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री पारसनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में ताजगंज स्थित अतिशयकारी श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री पारसनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया। महोत्सव में सर्वप्रथम प्रथम स्वर्ण झारी से प्रभु की शांतिधारा संजय कुमार मधुर जैन विभव नगर, द्वितीया स्वर्ण झारी से नीरज जैन की। प्रथम अभिषेक सचिन जैन, राहुल जैन ने किया। भक्तों ने बाल ब्रह्मचारिणी गीता दीदी के कुशल निर्देशन में श्री पारसनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।

इसके बाद 23 परिवारों ने बड़े भक्तिभाव के साथ प्रभु पारसनाथ के समक्ष लाडू अर्पण किए। विधान का मुख्य कलश लेने का सौभाग्य प्रियंका जैन को मिला। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु पारसनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर संजय कुमार जैन, संजयबाबू जैन, विजय जैन, योगेश जैन, पारस जैन, विनय जैन, उत्सव जैन, मीरा जैन, रितु जैन, अनुराधा जैन, गीता जैन, हेमलता जैन, रेशि जैन, स्वाति जैन, मिनी जैन सहित समस्त ताजगंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page