श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर(लघु तीर्थ) मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ वेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि होने के कारण विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। पढ़िए प्रणीत जैन की यह विशेष रिपोर्ट…
रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर(लघु तीर्थ) मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ वेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि होने के कारण विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। जिनालय के पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि श्रावक गण की ओर से सामूहिक रूप से एकत्रित होकर जिनालय की पार्श्वनाथ वेदी में 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर की प्राचीन खड्गासन प्रतिमा को मंगलाष्टक का पथ पढ़ कर पांडुक शिला में विराजमान कर प्रासुक जल से अभिषेक उपरांत शांति धारा की गई। उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन मामाजी को प्राप्त हुआ।
शांति धारा का शुद्ध उच्चारण राशु जैन द्वारा किया गया। सभी ने अभिषेक शांतिधारा उपरांत भगवान महावीर की संगीतमय आरती की। तत्पश्चात सभी ने अष्ठ द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य से देव, शास्त्र, गुरु का प्राकृत भाषा पूजन किया।
भगवान महावीर के जयकारों पूरा जिनालय गुंजायमान हो गया।अंत में सभी महा अर्घ्य समर्पित कर अर्घ्य चढ़ाए। अंत में विसर्जन पाठ पाठ पढ़कर सभी ने विसर्जन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन, प्रवीण जैन मामा जी , प्रणीत जैन, राशु जैन, किशोर जैन, शैलेंद्र जैन, जैन, अक्षत जैन उपस्थित थे।













Add Comment