अपने 31 वे वर्ष में प्रवेश करने वाले विश्व प्रसिद्ध अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन (टोंग्या जी वाला) की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। उसके बाद कार्यालय का शुभारंभ हमारे भोपाल जैन समाज के यशस्वी अध्यक्ष मनोज जैन बागा के कर कमलों से पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जवाहर चौक भोपाल में किया गया।पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
भोपाल। अपने 31 वे वर्ष में प्रवेश करने वाले विश्व प्रसिद्ध अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन (टोंग्या जी वाला) की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके बाद कार्यालय का शुभारंभ हमारे भोपाल जैन समाज के यशस्वी अध्यक्ष मनोज जैन बागा के कर कमलों से पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जवाहर चौक भोपाल में किया गया। इस अवसर पर भोपाल में पधारे हुए भारत वर्ष और एमपी, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र एवं गुरू ग्राम के क्षेत्रीय संयोजकगण उपस्थित रहे। साथ ही प्रचार प्रसार पोस्टर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में महामंत्री इंजीनियर विनोद जैन ने अपनी बात रखते हुए बताया कि इस बार का परिचय सम्मेलन 21 से 23 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 1 अगस्त से पंजीयन प्रारंभ हो चुके है ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा रहे हैं।
पंचायत कमेटी के अध्यक्ष मनोज जैन बागा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पूरी समाज का इसमें तन ,मन और धन से सहयोग रहेगा । हम इसे पूरे भारत वर्ष में जन जन तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे जिससे सभी को इसका लाभ मिले। परिचय सम्मेलन समिति के संयोजक नरेंद्र टोंग्या ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इसे इस वर्ष और भी बेहतर और सुसज्जित बनाया जायेगा। जिससे आने वाले किसी भी आगुंतक को कोई भी परेशानी ना हो। राजेश जैन पूर्व आईएएस ने अपनी बात रखते हुए कुछ सुझाव दिए। विजय मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें आज से ही इस मुहिम में जुड़ जाना है और मिलन स्मारिका में प्रकाशित पंजीयन को बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत ने समिति के उर्जावान अध्यक्ष मनोहर लाल टोंग्या एवं कार्याध्यक्ष श्री प्रमोद जैन हिमांशु ने सबसे सहयोग की अपील की और आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा.राजीव जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रमोद जैन हिमांशु, रवींद्र जैन पत्रकार,चंद्रकुमार जैन सरस्वती, पदम सेठी, आदित्य मनया, राकेश जैन अनुपम,नरेंद्र वंदना, मनोज प्रधान ,नितिन नांदगांवकर, पंकज सुपारी, अरविंद सुपारी, आलोक जैन पंचरतन, मनोज जैन भारत, शशि टोंग्या , प्रीति टोंग्या, डॉक्टर भारती जैन, महिला मंडल की सभी सदस्य, समिति के सभी सदस्य और जैन मंदिरों के अध्यक्ष, पधाधिकारी गण एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्तिथ रहे।













Add Comment