पहले गिरनार जी को दत्तात्रेय घोषित कर दिया, अब शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को मरांग बुरु घोषित करवाने का राजनैतिक षड्यंत्र। और जैन तीर्थों पर कब्जा करने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है इसका समग्र जैन समाज कड़ा विरोध करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। पहले गिरनार जी को दत्तात्रेय घोषित कर दिया, अब शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को मरांग बुरु घोषित करवाने का राजनैतिक षड्यंत्र। और जैन तीर्थों पर कब्जा करने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है इसका समग्र जैन समाज कड़ा विरोध करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, मयंक जैन ने कहा कि हम हमारे तीर्थ की रक्षा के लिए आत्मदाह करने के लिए भी तैयार हैं और सरकार से निवेदन करते हैं की आप जैन तीर्थ की पवित्रता को नष्ट न होने दे अभी 19 जुलाई को वहां के मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता को नष्ट करने करने का पर्वत पर बली देकर क्षेत्र को दूषित किया गया, जिसका समग्र जैन समाज बहुत विरोध करता है।
इंदौर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि समग्र जैन समाज इस निंदनीय कृत्य से आहत एवं दुःखी हैं । विश्व जैन संगठन अपने तीर्थों की रक्षा के लिए पूरे भारत में अहिंसक आंदोलन करेंगे।













Add Comment