उपरोचियां जैसवाल जैन समाज का मासिक सामूहिक पूजन कार्यक्रम भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इंदौर महानगर में निवासरत श्री दिगम्बर जैसवाल जैन परिवार ग्रुप ने एक संकल्प लिया कि प्रत्येक माह के एक रविवार को नगर के किसी भी एक जैन मंदिर जी में सामूहिक रूप से अभिषेक, शांतिधारा एवम पूजन की जायेगी। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
इंदौर। उपरोचियां जैसवाल जैन समाज का मासिक सामूहिक पूजन कार्यक्रम भक्तिभाव के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इंदौर महानगर में निवासरत श्री दिगम्बर जैसवाल जैन परिवार ग्रुप ने एक संकल्प लिया कि प्रत्येक माह के एक रविवार को नगर के किसी भी एक जैन मंदिर जी में सामूहिक रूप से अभिषेक, शांतिधारा एवम पूजन की जायेगी। इसी तारतम्य में इस माह के प्रथम रविवार को दयोदय ट्रस्ट इंदौर के जैन मंदिर जी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी का सामुहिक 18वा अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन करने का सौभाग्य श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज इंदौर को प्राप्त हुआ।
जिनेंद्र प्रभु की भक्ति के पश्चात गौशाला में गायों को सभी उपस्थित श्री दिगंबर जैसवाल जैन (उप) समाज, इंदौर द्वारा हरा चारा खिलाया गया। जिसकी सभी लोगों ने बहुत-बहुत अनुमोदना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हर महीने किए जाने चाहिए। इसी क्रम में हर माह के दूसरे रविवार को दयोदय ट्रस्ट में आकर देव दर्शन के साथ साथ गौशाला में गायों को चारा खिलाने की सभी ने सहमति प्रदान की।
गायों को चारे के लिए सभी समाज जन द्वारा सहयोग की स्वीकृति प्रदान की गई। चक्रेश भैया का विशेष आभार, जिन्होंने यह सुझाव दिया और डिंपल भैया का भी बहुत-बहुत आभार जिन्होंने समुचित व्यवस्था की ।













Add Comment