श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर डी .डी.नगर में श्री वासुपूज्य विधान का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश सिंघई ने बताया कि आचार्य श्री के आशीर्वाद से डी. डी. नगर में संत भवन बनवाने हेतु स्थल का मार्ग प्रशस्त हो जाने के उपलक्ष्य में, ब्रह्मचारी अरुण भैया जी व ब्रह्मचारीअंकित भैया जी के निर्देशन में श्री वासुपूज्य विधान का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वप्रथम आज वासुपूज्य भगवान का अभिषेक किया गया। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…
रायपुर। श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर डी .डी.नगर में श्री वासुपूज्य विधान का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश सिंघई ने बताया कि आचार्य श्री के आशीर्वाद से डी. डी. नगर में संत भवन बनवाने हेतु स्थल का मार्ग प्रशस्त हो जाने के उपलक्ष्य में, ब्रह्मचारी अरुण भैया जी व ब्रह्मचारीअंकित भैया जी के निर्देशन में श्री वासुपूज्य विधान का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वप्रथम आज वासुपूज्य भगवान का अभिषेक किया गया। प्रथम अभिषेक प्रमुख इन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें दीपक जैन, दर्शील जैन, अभिषेक -रैना जैन, आशीष -श्रद्धा जैन ने प्रथम अभिषेक किया।
Iआज की शांति धारा करने का सौभाग्य प्रवीण संघी एवं छक्की लाल कस्तूरचंद परिवार को मिला। तत्पश्चात वासुपूज्य विधान आरंभ किया गया। विधान में अष्ट द्रव्य से निर्मित कुल 72 अर्घ्य चढ़ाए गए। अंत में ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्य जिनेन्द्राय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा मंत्र उच्चारण से अंतिम अर्घ्य चढ़ा कर विसर्जन किया गया। वासुपूज्य भगवान के जयकारों से पूरा जिनालय गुंजायमान हो गया। विधान का संगीतमय मंच का संचालन राजेश रज्जन जैन द्वारा किया गया। संत भवन निर्माण के लिए अभिषेक- मीनाक्षी जैन द्वारा एक स्तंभ लिया गया तथा संजय नायक जैन,अनिल कुमार संजय कुमार जैन मोहबा बाजार आदि ने भी निर्माण हेतु विशेष सहयोग प्रदान किया।
आज के वात्सल्य भोज के पुण्यार्जक अनिल कुमार, संजय कुमार जैन मोहबा बाजार रहे। इस पुण्यशाली अवसर पर दिगंबर जैन समाज के सभी मंदिरों के प्रमुखों के साथ धर्म प्रेमी बंधु एवं आदिश्वर महिला मंडल, डी. डी. नगर मंदिर रायपुर के सदस्यों ने धर्म लेकर पुण्यार्जन प्राप्त किया।













Add Comment