श्री दिगम्बर श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्त्वाधान में तथा ‘गुरु उपकार महोत्सव के रूप में’ आयोजित सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नैगामा, बांसवाड़ा में आयोजन किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
नौगामा। श्री दिगम्बर श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्त्वाधान में तथा ‘गुरु उपकार महोत्सव के रूप में’ आयोजित सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नैगामा, बांसवाड़ा में आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय प्रभारी के रूप मे विद्वान अंकेश शास्त्री का निर्देशन रहा है। जिसमें सांगानेर से पधारे विद्वान दीपेश शास्त्री भगवां तथा विद्वान पीयूष शास्त्री का सानिध्य प्राप्त हुआ है। शिविर का आयोजन 8 जून से 17 जून तक किया जा है। शिविर में जैन धर्म की शिक्षा के साथ-साथ ‘संस्कारो का बीजारोपण’ भी किया जाता है। शिविर में 5 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के सभी वर्ग के व्यक्ति भाग ले रहे हैं।
जिसमें भैया जी द्वारा सुबह से अभिषेक, शांतिधारा कराया जाता है। तत्पश्चात बच्चों की कक्षा तथा स्वल्पाहार कराया जाता है। सांयकालीन क्रार्यक्रमों में पहले आरती, फिर बालबोध प्रथम तथा द्वितीय की कक्षा होती है। तत्पश्चात 8:00 बजे से रत्नकरण्डक श्रावकाचार का स्वाध्याय होता है, साथ ही साथ सांस्कृतिक क्रार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता हैं। इस प्रकार से शिविर की रूपरेखा रखी गयी है, जिसमें पूर्ण रूप से सहयोग सकल समाज का रहा ,युवा वर्ग और महिला वर्ग का भी रहा।













Add Comment