समाचार

प्रकृति संरक्षण के लिए किया जागरूक : प्रशान्त सागर में हुआ वृक्षारोपण 


प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए इंदौर के संचार नगर में स्थित प्रशांत सागर के रहवासियों ने वृक्षारोपण का आयोजन किया, जिसमें प्रशांतियन ने पौधरोपण कर लोगों को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


इंदौर। पृथ्वी का बढ़ता तापमान मानवजाति एवं पशु पक्षियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। जहां भूजल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है, वहीं वृक्ष न होने के कारण तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। यदि मनुष्य समय पर नहीं चेता तो आने वाले समय में यह तापमान घातक सिद्ध हो सकता है। प्रकृति के संतुलन बनाने के लिए वृक्षारोपण की नितांत आवश्यकता है और सोशल मीडिया पर यह मुहिम चल रही है। प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए इंदौर के संचार नगर में स्थित प्रशांत सागर के रहवासियों ने वृक्षारोपण का आयोजन किया, जिसमें प्रशांतियन ने पौधरोपण कर लोगों को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। यशवंत शर्मा ने कहा कि वृक्ष धरा का श्रृंगार है और प्रकृति ही जीवनदायिनी है। इसका संरक्षण हमारे जीवन का संरक्षण है।

प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर प्रवीण माहेश्वरी, मनीष कुरील, कुलदीप माथुर, समीर पंडित, सौरभ जोशी, अमित, अमन जैन, नितिन खरे , अंशुल जैन, सुनील शर्मा, आशीष मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page