समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में हुआ कार्यक्रम : श्री भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन


मारूति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में सकल दिगम्बर जैन समाज एवं वीर महिला मण्डल कलाकुंज के तत्वावधान में 48 दिवसीय श्री भक्तामर दीप आराधना के समापन के अवसर पर श्री भक्तामर महामण्डल विधान का आयोजन बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ सानंन्द सम्पन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट….


आगरा। मारूति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में सकल दिगम्बर जैन समाज एवं वीर महिला मण्डल कलाकुंज के तत्वावधान में 48 दिवसीय श्री भक्तामर दीप आराधना के समापन के अवसर पर श्री भक्तामर महामण्डल विधान का आयोजन बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ सानंन्द सम्पन्न हुआ। जिसमें इन्द्र-इन्द्रणियों ने विधानचार्य आशुतोष जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष माण्डले पर अर्घ्य अर्पित कर श्री भक्तामर महामण्डल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।

विधान में मौजूद सभी महिलाओं ने चंबर लेकर संगीतकार के मधुर भजनों पर प्रभु की भक्ति की। विधान के समापन के बाद कलाकुंज जैन मन्दिर कमेटी ने पंडित आशुतोष जैन शास्त्री जी का मुकुट माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, आशु जैन, अजय जैन, राजा जैन, मयंक जैन, विवेक जैन, इंद्रप्रकाश जैन, अंकित जैन, अजय जैन, शुभम जैन, मंजरी जैन, ममता जैन, शशिवला जैन, करुणा जैन, कविता जैन, प्रतिभा जैन सहित समस्त कलाकुंज सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page