समाचार

मोती कटरा बड़ा जैन मन्दिर में हुआ मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री ससंघ का मंगल प्रवेश    मूलनायक भगवान संभवनाथ की प्रतिमा के साथ ही प्राचीन 900 प्रतिमाओं के किए दर्शन   


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ 29 मई को आगरा के अवधपुरी कॉलोनी से मंगल विहार कर मोती कटरा स्थित श्री सभंवनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर पहुंचे। उपाध्यायश्री के मंगल विहार के दौरान श्वेतांबर जैन साध्वी ने उपाध्याय श्री के दर्शन किए और मंगल विहार की चर्चा की। पढि़ए शुभम जैन की पूरी रिपोर्ट..       


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ 29 मई को आगरा के अवधपुरी कॉलोनी से अलबतिया, रामनगर की पुलिया, शंकरगढ़ की पुलिया, जयपुर हाउस, कोठी मीना बाजार, नालबंद चौराहा, आगरा कॉलेज मोती कटरा चौराहा से होते हुए बैण्ड बाजों के साथ मंगल विहार कर मोती कटरा स्थित श्री सभंवनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर पहुंचे। उपाध्यायश्री के मंगल विहार के दौरान श्वेतांबर जैन साध्वी ने उपाध्याय श्री के दर्शन किए और मंगल विहार की चर्चा की।

इस दौरान भक्तों ने उपाध्याय श्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगल अगवानी के बाद उपाध्यायसंघ ने मूलनायक भगवान संभवनाथ की प्रतिमा के साथ ही प्राचीन 900 प्रतिमाओं के दर्शन किए। उपाध्यायश्री के मंगल प्रवेश में भक्त जैन ध्वज एवं जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। शाम 6:30 बड़ा जैन मंदिर मोती कटरा में उपाध्यायसंघ की गुरुभक्ति आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मोती कटरा जैन मन्दिर में मंगल प्रवास 31 मई तक रहेगा। वहीं 30 मई को उपाध्यायश्री के मंगल प्रवचन तार की गली जैन मन्दिर में सुबह 8:00 बजे से 9:00 तक होंगे। इस अवसर पर मन्दिर के अध्यक्ष राकेश जैन परर्देवाले, अनन्त जैन, संजीव जैन, हुकुम जैन, अंकित जैन ऋषभ जैन, मोनू जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, विजय जैन, चंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र जैन, अजित जैन, जयंती जैन, संजय जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समस्त कलाकुंज, अवधपुरी कॉलोनी, मोती कटरा के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page