भारतीय जैन संगठन आगरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर रविवारको नगर में एक साथ तीन स्थानों पर लगाया गया। यह क्रमश: समर्पण ब्लड बैंक, लोकहितम ब्लड बैंक तथा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर सात थे। पढि़ए पूरी रिपोर्ट….
आगरा। भारतीय जैन संगठन आगरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर रविवारको नगर में एक साथ तीन स्थानों पर लगाया गया। यह क्रमश: समर्पण ब्लड बैंक, लोकहितम ब्लड बैंक तथा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर सात थे। सेक्टर सात पर रक्त दान करवाने के लिए समर्पण ब्लड बैंक द्वारा अपनी पूरी टीम एंबुलेंस के साथ भेजी गई थी। यही नहीं समर्पण ट्रस्ट द्वारा सभी सम्मानित रक्त दान करने वाले महानुभावों को शीतल स्फूर्ति दायक पेय पदार्थ व आकर्षक उपहार दिए गए। मंदिर कमेटी के मंत्री विजय जैन निमोरब व भंडार मंत्री राकेश जैन पेंट द्वारा सभी समुचित व्यवस्थाएं की गई।
मंत्री के परिवार से पांच महानुभावों द्वारा रक्तदान किया गया। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ मंत्री विजय जैन निमोरब, भंडार मंत्री राकेश जैन, संयोजक अरुण जैन व समर्पण ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। प्रात: दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। इस मध्य लगभग 28 महिला व पुरुष वर्ग द्वारा रक्तदान किया गया। महेश चंद्र जैन सेक्टर सात किरावली वालों के परिवार से भी पांच सदस्यों ने रक्तदान किया। ग्रेटर आबास विकास क्षेत्र से सभी लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
जैन संगठन आगरा की ओर से शैलेन्द्र जैन व अंकेश जैन पूरे समय उपलब्ध रहे। उनके द्वारा रक्तदान करने वाले महानुभावों का उत्साह वर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया है। मीडिया प्रभारी राहुल जैन, समाज सेक्टर सात से प्रदीप जैन रेलवे, रविन्द्र जैन हेमा, अनिल जैन मोटर वाले, स्वीटी जैन सेक्टर चार, नीतू जैन सेक्टर दस अध्यक्ष राजेश बैनारा, विशाल जैन क्रिस्टल वैली, कमल जैन सेक्टर नौ, युवा मंडल से रवि जैन, विपुल जैन व श्री प्रशांत जैन सेक्टर तीन शेलैन्द्र जैन व जितेश ने उपस्थिति के साथ रक्त दान भी किया। मैं ट्रस्ट, मंदिर कमेटी व सभी सम्मानित महानुभावों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। जिन सभी ने अभय दान की परंपरा में बृहद योगदान दिया।













Add Comment