इंदौर। प्रतिष्ठाचार्य पं. गुलाबचंद जी पुष्प जन्म शताब्दी वर्ष 2023-24 एवं संस्कार सागर हिन्दी मासिक पत्रिका के रजत वर्ष के उपलक्ष्य श्री दिगंबर जैन पंचबालयति मंदिर में 18 एवं 19 मई को विद्वत संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। श्री दिगम्बर जैन पारमार्थिक एवं धार्मिक ट्रस्ट, श्री दिगम्बर जैन युवक संघ, श्रुत सिद्धांत शोध पीठ, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्री परिषद्, पं. गुलाबचंद जी पुष्प प्रतिष्ठाचार्य स्मृति ट्रस्ट, श्री नवागढ़ गुरुकुलम् के माध्यम से द्वि दिवसीय कार्यक्रम डॉ. श्रेयांस कुमार जी जैन बड़ौत के निर्देशन में, ब्र. रतनलाल जी की अध्यक्षता एवं ब्र. जिनेश मलैया, पं. विनोद कुमार रजवांस के संयोजकत्व में होगा। कार्यक्रम आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज एवं अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में होगा।
दोनों मुनि संगोष्ठी को संबोधित भी करेंगे,18 मई को प्रातः 8 बजे प्रथम सत्र के मुख्य आतिथि राकेश कुमार जैन मजिस्ट्रेट एवं दोपहर सत्र के मुख्य आतिथि कुलदीप जैन मजिस्ट्रेट होंगे। वहीं 19 मई को प्रातः 8 बजे प्रथम सत्र की मुख्य आतिथि डॉ. रेणु जैन कुलपति ( देवी अहित्या विश्वविद्यालय इंदौर) एवं दोपहर सत्र की मुख्य आतिथि डॉ. संगीता मेहता होंगी।













Add Comment