समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर के आशीर्वाद से बना है स्कूल प्रतिभास्थली की छात्राओं का 10वीं का परिणाम रहा 100 प्रतिशत


आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से इंदौर नगर में स्थित प्रतिभाशाली बहनों की शिक्षा के लिए बनाई प्रतिभास्थली का इस वर्ष का प्रतिक्षा परिणाम कक्षा 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत रहा। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से इंदौर नगर में स्थित प्रतिभाशाली बहनों की शिक्षा के लिए बनाई प्रतिभास्थली का इस वर्ष का प्रतिक्षा परिणाम कक्षा 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत रहा। प्रथम-विशुद्धि जैन ने 93.4% अंक प्राप्त किए। द्वितीय- श्रेया जैन ने 89% अंक प्राप्त किए। तृतीय- रिषिता जैन ने 88% अंक प्राप्त किए । संस्कृत में तीन छात्राओं के 100/100 अंक आए हैं। सामाजिक विज्ञान में एक छात्रा99/100 अंक हैं, वहीं गणित में एक छात्रा के 98/100 अंक हैं।

इस मौके पर इंदौर नगर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, राजीव जैन बंटी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, दयोदय ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, कमल अग्रवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेन्द्र सोनी, राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल ने सभी छात्राओं को बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page