समाचार

महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा द्वारा किए गए परिंडे वितरण पक्षियों को प्रतिदिन दाना-पानी की व्यवस्था के लिए छात्रों ने ली शपथ


महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज राजकीय बालिका विद्यालय की ओर से इस भीषण गर्मी को देखते हुए आसमान में उडऩे वाले प्यासे पक्षियों के लिए उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को परिंडे वितरण किए गए। पढि़ए पूरी रिपोर्ट…


बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज राजकीय बालिका विद्यालय में मुख्य अतिथि विद्या भारती बांसवाड़ा जिला सचिव ललित जी दवे, महावीर इंटरनेशनल शाखा के संरक्षक डॉक्टर अजीत गांधी, शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, शाखा सचिव कैलाश पंचोरी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र जैन, विद्या निकेतन विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलदीप चौहान, जीवदया परिवार के अध्यक्ष आशीष पंचोरी, शाखा के वीर सदस्य मनोज जैन, सीनियर माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीमाली, वार्ड पंच रफीक मोहम्मद, समाज सेवी गुलाम जिलानी, वीर भारतीय जनता पार्टी ब्लॉक मंडल अध्यक्ष ताजेग पाटीदार आदि के सानिध्य में इस भीषण गर्मी को देखते हुए आसमान में उडऩे वाले प्यासे पक्षियों के लिए उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को परिंडे वितरण किए गए।

इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने सभी छात्रों को यह शपथ दिलाई की प्रतिदिन प्रात: एक लोटा पानी जरूर डालेंगे एवं उनके दाने पानी की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए गांव-गांव जाकर परिंडे वितरण किए जाएंगे एवं पशुओं के लिए जगह-जगह पानी की टंकियां रखी जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित निनमा द्वारा किया गया। विद्यालय के स्टाफ हरीश उपाध्याय, हितेश व्यास, कचरा भाई स्वाति जैन, मणी चरपोटा ने अपना सहयोग प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page