समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से आयोजन : कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी का व्याख्यान 19 अप्रैल को


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने विशिष्ठ व्याख्यान हेतु रेनेशा विश्वविद्यालय इंदौर के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी को आमंत्रित किया है। कोठारी सामाजिक समरसता के संबंध में भगवान महावीर के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर 19 अप्रैल को रात्रि 8बजे से मोर्टक्का चौराहा स्थित जैन धर्मशाला में व्याख्यान देंगे। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


सनावद। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने विशिष्ठ व्याख्यान हेतु रेनेशा विश्वविद्यालय इंदौर के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी को आमंत्रित किया है। कोठारी सामाजिक समरसता के संबंध में भगवान महावीर के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर 19 अप्रैल को रात्रि 8बजे से मोर्टक्का चौराहा स्थित जैन धर्मशाला में व्याख्यान देंगे।

अध्यक्षता आदित्य कुमार सिंह कासलीवाल इंदौर, अध्यक्ष आदिनाथ आध्यात्मिक अहिंसा फाउंडेशन अष्टापद तीर्थ क्षेत्र,बद्रीनाथ करेंगे। महोत्सव समिति के संयोजक रजनीश जैन ने बताया कि आयोजन सभी नगर वासियों के लिए रखा गया है। उल्लेखनीय है कि स्वप्निल कोठारी ने अमेरिका के केलिफोर्निया में भी एक विश्वविद्यालय की स्थापना की हैं।

अभ्युदय विश्व विद्यालय खरगोन में भी स्थापित किया है। सनावद नगर में पहली बार उनका व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। व्याख्यान के उपरांत कोठारी प्रश्नों का समाधान भी करेंगे। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में नगर वासियों को सम्मिलित होने की अपील की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page