समाचार

ग्रीष्मकालीन शिविर एवं श्रावकाचार वर्ष भव्यता से मनाने का कियाआह्वान पिंजरपोल गौशाला में सम्पन्न हुई सांगानेर संभाग की मीटिंग


दिगम्बर जैन महासमिति सांगानेर संभाग कार्यकारिणी की मीटिंग पिंजरपोज गौशाला सांगानेर के सनराइज हॉल में सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि सुरेन्द्रकुमार पाण्डया राष्ट्रीय महामंत्री, सभाध्यक्ष णमोकार जैन अंचल कार्याध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता हीराचन्द सिंगतकर कोराडी, सुरेश जैन बांदीकुई अंचल कार्याध्यक्ष, महावीरकुमार बाकलीवाल अंचल महामंत्री एवं डॉ. अतुल गुप्ता चेयरमैन- सनराइज एग्रीमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड एवं सनराइज आर्गेनिक हर्बल पार्क पिंजरपोल गौशाला, प्रदीप लाला अध्यक्ष राजस्थान युवा महासभा, विनोद कोटखावदा महामंत्री थे।पढ़िए विशेष रिपोर्ट …… 


जयपुर।11 अप्रैल प्रात: 9.15 वजे दिगम्बर जैन महासमिति सांगानेर संभाग कार्यकारिणी की मीटिंग पिंजरपोज गौशाला सांगानेर के सनराइज हॉल में सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि सुरेन्द्रकुमार पाण्डया राष्ट्रीय महामंत्री, सभाध्यक्ष णमोकार जैन अंचल कार्याध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता हीराचन्द सिंगतकर कोराडी, सुरेश जैन बांदीकुई अंचल कार्याध्यक्ष, महावीरकुमार बाकलीवाल अंचल महामंत्री एवं डॉ. अतुल गुप्ता चेयरमैन- सनराइज एग्रीमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड एवं सनराइज आर्गेनिक हर्बल पार्क पिंजरपोल गौशाला, प्रदीप लाला अध्यक्ष राजस्थान युवा महासभा, विनोद कोटखावदा महामंत्री थे।अतिथियों द्वारा भगवान महावीर चित्र अनावरण एवं दीप प्रजज्वन किया गया। सामूहिक मंगलाचरण के बाद सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक इकाई अध्यक्ष सुरेन्द्र झांझरी, अनिल जैन इकाई अध्यक्ष से-17, कमलेश बोहरा इकाई अध्यक्ष से.-5, प्रेमचन्द बडजात्या चोमूबाग ने किया। महिला अतिथियों का स्वागत श्रीमती मधु जैन, श्रीमती शीला शाह ने किया।

 15 मई से 24 मई तक लगेगा शिविर 

सांगानेर संभाग के अध्यक्ष कैलाश मलैया ने सभी अतिथियों का स्वागत भाषण एवं श्रावकाचार वर्ष-2024 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। जिसमें संकल्प पत्र,संगोष्ठी, रत्नकरण्य श्रावकाचार प्रश्नोत्तरी आदि गतिविधियोंकीजानकारी दी। इसके बाद मंत्री डॉ.अरविन्द जैन ने विगत मीटिंग की कार्रवाई काअनुमोदना एवं त्रिमासिक प्रगतिरिपोर्ट प्रस्तुत की ।इसके बाद ग्रीष्मकालीन शिविर के मुख्य संयोजक डॉ. बी सी जैन ने दि.- 15मई से 24 मई तक लगाने वाले शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की एवं सभी शंकाओं का समाधान दिया।श्रीमती अमिता जैन श्योपुर ने महावीर जयन्ती जुलूस के लिए श्रावकाचार झांकी लगाने के सम्बन्धमेंअपनीबातरखी।राजस्थान जैनयुवामहासभा के अध्यक्ष प्रदीप लाला ने आदिनाथ जन्म/ निर्वाण कल्याणक कार्यक्रम के संबंध में समाज की एकता पर विचार रखे। कैलाशचन्द काला (चंदलाईवाले) सूर्यनगर इकाई के नवीन अध्यक्ष का सभी ने स्वागत किया।अक्षय जैन शिवदासपुरा अध्यक्ष ने पदमपुरा क्षेत्र पर साधु औषधि वैयावृति पुन: आरंभ करने की बात रखी।

भव्यता से मनाने का किया आह्वान

दुर्गापुरा मंत्री सुनील काला ने युवा एवं महिला प्रकोष्ठ विस्तार की आवश्यकता बताई। युवा मंत्री आशीष पाटनी ने शिविर में सुधारात्मक विन्दुओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। डॉ. अतुल गुप्ता ने कृषि, महिला एवं किसान कल्याण के लिए किये गये कार्यों की चर्चा की परोपकार के लिए सबका आह्वान किया। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र पाण्डया ने अपने वक्तव्य में सभी समस्याओं का समाधान दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में णमोकार जैन ने ग्रीष्मकालीन शिविर एवं श्रावकाचार वर्ष पूरी तैयारी के साथ भव्यता से मनाने का आह्वान किया। सभी ने पिंजरपोल गौशाला के सनराइज सभागार एवं आतिथ्य व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की।आभार प्रदर्शन संयोजक सुरेन्द्र झांझरी ने किया। शान्तिपाठ के साथ सभा विसर्जित हुई। इसके बाद सभी महानुभावों ने गौ सेवा के तहत गायों को चारा खिलाया। सभा का संचालन डॉ. अरविन्द कुमार जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page