समाचार

आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती की स्वर्ण रथ यात्रा का दसवां दिन : ऑनलाइन पाठशाला से दिए जाएं संस्कार-मुनि पूज्य सागर


अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में सामाजिक संसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, महावीर ट्रस्ट की ओर से जारी भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण रथ यात्रा के दसवें दिन शुक्रवार को नेमीनगर जैन कॉलोनी पहुंची। पढ़िए रेखा जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से शुरू यह शोभा यात्रा को आज मुनिश्री का सानिध्य भी प्राप्त हुआ  , दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन ,दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ ) ,महावीर ट्रस्ट की अगुवाई मैं सभी समाज व मंदिर कमेटी के विशेष सहयोग से  भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण  रथ यात्रा दसवें दिन शुक्रवार को नेमीनगर जैन कॉलोनी पहुंची।

रथ यात्रा में मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में व नेमी नगर अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया के मार्गदर्शन में कॉलोनी में प्रभात फेरी निकली गई, जिसमें बैंड-बाजों के साथ जगह-जगह पर मुनि श्री का पाद प्रक्षालन व आरती की गई।

इसके बाद जैन ध्वज लहराया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन व मुनि श्री का पाद प्रक्षालन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका,सामाजिक संसद के अध्यक्ष  राजकुमार पाटौदी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, समाज के महामंत्री सुशील पांड्या,हंसमुख गांधी, वितुल अजमेरा,संजय पापड़ीवाल  संजय जैन, सुशील पांड्या, योगेंद्र काला व अन्य समाज श्रेष्ठियों द्वारा किया गया।

सुनीता सेठी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राजकुमार पाटोदी, राकेश जैन विनायका, पदयात्रा समन्वयक सुशील पांड्या, अमित कासलीवाल, विपुल अजमेरा, हंसमुख गांधी का स्वागत किया गया। स्वर्ण रथ सारथी कुशल राज जैन पमपम परिवार का समाज द्वारा स्वागत किया गया।

प्रभावना में करें धन का उपयोग

इस अवसर पर अंतर्मुखी पूज्य सागर जी महाराज ने कहा कि प्रभात फेरी के माध्यम से भगवान आदिनाथ से महावीर भगवान के जीवन को जन- जन तक पहुंचाने का पुरुषार्थ कर रहे हैं। प्रभावना के माध्यम से हम हमारे धन का सदुपयोग कर सकते हैं। पूरे भारत में लगभग 9465 मंदिर हैं, उसमें मात्र 1100 मंदिरों में पाठशालाएं चलती हैं।

महावीर जयंती के बाद इंदौर में कहीं ऐसा स्थान चुना जाए जहां से प्रतिदिन आधा घंटा ऑनलाइन पाठशाला शुरू हो सके। कार्यक्रम में प्रभात फेरी के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश बड़जात्या,राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव सनत गंगवाल,कैलाश लुहाड़िया, राजकुमार पाटोदी,  इंदौर रीजन सचिव रितेश पाटनी,  नेमी ग्रेटर ग्रुप अध्यक्ष ,गिरीश पाटोदी, कौशल्या पतंग्या, सरिता जैन,  गिरीश काला, रेखा पतंग्या, नेमी  युवा मंच के संदीप गंगवाल, मेन ग्रुप अध्यक्ष संजय कासलीवाल,सहित अनेक समाज जन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page