परम पूज्य अंतर्मुखी मुनि 108 पूज्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, सामाजिक संसद, महावीर ट्रस्ट के तत्वावधान आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती के अवसर पर स्कीम नं 78 सकल दिगम्बर जैन समाज संयोजक सोशलग्रुप अहिंसा द्वारा भगवान आदिनाथ जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। परम पूज्य अंतर्मुखी मुनि 108 पूज्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, सामाजिक संसद, महावीर ट्रस्ट के तत्वावधान आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती के अवसर पर स्कीम नं 78 सकल दिगम्बर जैन समाज संयोजक सोशलग्रुप अहिंसा द्वारा भगवान आदिनाथ जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, महावीर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी की विशेष उपस्थिति थी। इस आयोजन के विशेष पुण्यार्जक आयुष- टीना जैन का अभिवादन किया गया।
ध्वजारोहण महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन रीजन ग्रुप द्रारा किया गया। स्कीम 78 समाज द्वारा श्रीजी का अभिषेक किया गया। आयोजन में विशेष रूप से सभापति मुन्ना लाल यादव, एमआईसी सदस्य, क्षेत्रीय पार्षद राजेन्द्र राठौर, पूर्व पार्षद भरत देशमुख, सामाजिक संसद अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, परम संरक्षक एम के जैन, रीजन ग्रुप अध्यक्ष वितुल अजमेरा, सचिव रितेश पाटनी, संजय पापड़ीवाल, ऋषभ जैन, नरेंद्र जैन, अनिल सलैया, सुधीर सिंघई, सुनील जैन, केशव जैन, पवन सिंघई , राजेश जैन, अनिल ईटको, चंद्रेश जैन, गौरव जैन सहित अनेक समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक विभिन्न मंदिरों से 3 तारीख से 20 तारीख तक रोज सुबह 6:45 से 7:30 तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
चोट ठीक होते ही शामिल होंगे मुनि श्री
भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती कार्यक्रम में सानिध्य प्रदान करने के लिए अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज भी आने वाले थे लेकिन उनके हाथ में चोट लगने से वह शामिल नहीं हो पाए। चोट ठीक होते ही मुनि श्री 20 दिन की यात्रा के बीच में अवश्य शामिल होंगे।













Add Comment