समाचार

कमला नगर जैन मंदिर में आयोजन लघु आदर्श श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान सम्पन्न


पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य श्री पुष्पदंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं श्री महावीर दिगम्बर जैन व्यवस्था समिति कमलानगर के तत्वावधान में लघु आदर्श श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन किया गया। 19 मार्च से आगरा के कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के संत निलय सभागार में आयोजित हुए विधान का समापन 22 मार्च को हुआ। पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की रिपोर्ट….


आगरा। पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य श्री पुष्पदंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं श्री महावीर दिगम्बर जैन व्यवस्था समिति कमलानगर के तत्वावधान में लघु आदर्श श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन किया गया। 19 मार्च से आगरा के कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के संत निलय सभागार में आयोजित हुए विधान का समापन 22 मार्च को हुआ। विधान के अंतिम दिन भक्तों ने पंडित मोहित जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मण्डल पर 2064 श्रीफल अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी इन्द्र-इन्द्रणियों ने संगीतकार शशि जैन पाटनी के मधुर भजनों पर नृत्य किया।

सौभाग्यशाली भक्तों ने आचार्यश्री पुष्पदंतसागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया, साथ ही मुनिश्री प्रतीकसागर जी महाराज को शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी इन्द्र-इन्द्राणियों ने विश्व शांति की कामना कर हवन में आहूति देते हुए विधान का समापन किया।

धर्म सरल, उस पर चलना कठिन

विधान के मध्य में मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म सरल है मगर उस पर चलना कठिन है। कठिन उनके लिए है जो चलना नहीं चाहते। सहज सरल धर्म का मार्ग जीने के लिए भगवान महावीर स्वामी द्वारा बताए अहिंसा, सत्य, अचौर्य, शील और अपरिग्रह को जीवन में जीने की कोशिश करना चाहिए। एक छोटी सी कोशिश आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने में कारण बनेगी। अगर हम धर्म का ऐसा स्वरूप बनाते हैं तो पूरी दुनिया धर्म का आचरण करने के प्रति स्वयं समर्पित हो जाएगी। तब यह धरती किसी भगवान का मंदिर और तीर्थ बन जाएगी। धर्म सात्विक और पवित्र जीवन जीने का दिव्य मार्ग है। यह केवल नरक से बचाने के लिए यह स्वर्ग पाने के लिए नहीं अपितु मन के विकारों को शांत करने के लिए और कषायों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए है।

ये रहे मौजूद

विधान संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि 25 मार्च को मुनिश्री प्रतीकसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमला नगर में विराट देव शास्त्र जुलूस एवं तिलक होली महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। विधान में प्रमुख पात्र सौधर्म इंद्र-विकास जैन, सारिका जैन, यज्ञनायक- अनुज जैन (क्रांति)आयुषी जैन कुबेर इंद्र- विकास जैन,रुचि जैन, राजा श्रीपाल महारानी मैना सुंदरी- नीलेश जैन स्मृति जैन,चक्रवर्ती विमल जैन, निशी जैन भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन,शिखरचन्द जैन सिंघई, मनोज जैन बांकलीवाल,अनिल रईस, अनिल एफसीआई,नरेश जैन लुहाडिया, समकित जैन, हरीश जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन सहित समस्त ग्रेटर कमलानगर सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page