संत शिरोमणि गुरु विद्यासागर जी महाराज को विनायंजलि सभा का आयोजन चंदन एकेडमी स्कूल पोरसा चौराहे पर आयोजित किया गया। जिसमें जैन समाज के साथ-साथ शहर के प्रबुद्धजन, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ, विद्यालय के संरक्षक भागीरथ सिंह तोमर संचालक राम बबलू सिंह तोमर सम्मिलित हुए। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
अंबाह। संत शिरोमणि गुरु विद्यासागर जी महाराज को विनायंजलि सभा का आयोजन चंदन एकेडमी स्कूल पोरसा चौराहे पर आयोजित किया गया। जिसमें जैन समाज के साथ-साथ शहर के प्रबुद्धजन, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ, विद्यालय के संरक्षक भागीरथ सिंह तोमर संचालक राम बबलू सिंह तोमर सम्मिलित हुए। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के निर्विकल्प समाधि होने पर गुरु विनयांजलि सभा का आयोजन, परम पूज्यनीय उच्चारणचार्य विनम्र सागरजी गुरुदेव की शिष्या आर्यिका श्री 105 विश्रेय श्री माताजी के सानिध्य में हुआ। आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज जी का चित्र अनावरण सुमित चंद्र जैन, सुनहरी लाल जैन, महेश चंद्र जैन बिजली वाले, नरेशचंद्र गुरू, लवली जैन ने किया। मंगलाचरण राजकुमारी जैन ने एवं मंच संचालन राकेश भंडारी ने किया। आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी के जीवन पर अजय जैन पत्रकार, मनोज जैन, ओपी जैन, अमित टकसारी, विमल जैन, राजू, नरेशचंद्र जैन गुरु, विमल भंडारी, अमित जैन, अंकित जैन, राजवीर शर्मा जी, राकेश भंडारी ने परिचर्चा की।
विश्रेय श्री माताजी ने सभी विद्यार्थियों को मांस मछली, मंदिरा से दूर रहने की शपथ दिलाई एवं सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता को कभी परेशान नहीं करना चाहिए और न ही कभी भी झूठ बोलना है। माता -पिता की सेवा करना है। जैसे आचार्य श्री ने आजीवन नमक, घी ,तेल इत्यादि का त्याग किया है, हम इतना नहीं कर सकते हैं तो मांस- मंदिरा अंडा इत्यादि का त्याग कर सकते हैं। अंत में सभी का आभार विद्यालय संचालक रामबबलू सिंह तोमर ने व्यक्त किया। संतोष जैन, अजय जैन बल्लू, उपेंद्र जैन, कुलदीप जैन, राहुल जैन नायक, राहुल जैन, पंकज जैन पत्रकार, कपिल जैन, मनीष जैन, अनिल जैन बड़े, दीप्ति जैन, रजनी जैन, सिम्मी जैन आदि अनेक लोग सम्मिलित रहे।













Add Comment