समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समाधिमरण : नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर में दी विनयांजलि


नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर में आचार्य श्री विद्या सागर महाराज को विनयांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री का गुणगान किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर में आचार्य श्री विद्या सागर महाराज को विनयांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री का गुणगान किया गया। सभा का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नवग्रह जिनालय के संस्थापक और अध्यक्ष दिगम्बर जैन सामाजिक संसद नरेन्द्र- शकुंतला वेद ने कहा कि आचार्य श्री जैसा व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है। उनके कार्यों को आगे बढ़ाएं, यही हमारे लिए सच्ची विनांजलि होगी।

सभा में अशोक काला, पूर्व रजिस्टार गजेन्द्र जैन, दीपक पाटनी राजेन्द्र नगर, अमन मोदी, इंदिरा जैन, स्मृति नगर समाज से कमलेश जैन, हितेश कासलीवाल, अशोक पंचोली, गिरिश वेद, पंडित नीतेश जैन, जिनालय परिवार ग्रेटर बाबा सहित अनेक समाज जनों, महिलाओं सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी भावभीनी विनयांजलि अर्पित की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page