बाल ब्रह्मचारी सविता दीदी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में रतलाम शीतल तीर्थ में ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत व सुजाता शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्लोबल वूमेन फोरम द्वारा राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण देश से विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वालीं 11 सशक्त जैन महिलाओं का विशेष रूप से सम्मान किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
रतलाम। बाल ब्रह्मचारी सविता दीदी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में रतलाम शीतल तीर्थ में ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत व सुजाता शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्लोबल वूमेन फोरम द्वारा राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण देश से विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वालीं 11 सशक्त जैन महिलाओं का विशेष रूप से सम्मान किया गया। परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ एवं परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ का पावन सानिध्य भी रहा।
कार्यक्रम में अर्चना जैन नीति आयोग दिल्ली मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित थी, जिन्होंने राष्ट्रीय गौरव इंदु जैन, भक्तामर हीलर मंजू जैन, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गणित की विभागाध्यक्ष प्रगति जैन, नृत्यांगना पूर्वा शाह, रंगशाला की निर्मात्री साधना मादावत, प्लेयर एवं योग में अग्रणी चेन्नई से सरिता जैन, एचआईवी पीड़ित बच्चों को संभालने का पुनीत कार्य कर रहीं मंगल शाह, गुवाहाटी असम से समाजसेवी वीणा छाबड़ा, साहित्य कला संस्कृति और धर्म में अग्रणी प्रिया शाह, कीर्तनकार अंजलि शाह को इस मौके पर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कमल ठोलिया, टी के वैद्य, हंसमुख गांधी , नरेंद्र जी रारा, अनुपम जी जैन उपस्थिति रहे। वर्धमान कासलीवाल, प्रवीण लोहाडे, मुकेश गोटी, वीरेंद्र धन्नावत , सुमित लाल दुदावत, भवरलाल मुंडलिया, जमनालाल धताणिया, अक्षय जैन, नरेश जैन, अर्चना जैन, उषा चूड़ीवाल गुवाहाटी, मंजू जैन गदावत, मीना, सीमा चंपावत, सीमा पाटनी, गिरिजादेवी चितोड़ा, बबिता जैन सहित ग्लोबल महासभा के अनेक पदाधिकारी उपस्थिति रहे। सभा का संचालन रुचि चोविश्या ने किया।













Add Comment